Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए जारी हुई नई अहम एडवाइजरी

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए जारी हुई नई अहम एडवाइजरी

नई दिल्ली। युद्धक्षेत्र में फंसे भारतीय छात्रों के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय ने नई एजवाइजरी जारी की है। इसमें युद्धक्षेत्र में फंसे भारतीय छात्रों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी है। इसमें भारतीय छात्रों से कहा गया है कि वो रशियन भाषा में 2-3 बातें बोलना सीख लें। जैसे वो भारतीय छात्र हैं, वो युद्ध में शामिल नहीं हैं और हमारी मदद कीजिए। ये बातें अगर भारतीय छात्र रशियन भाषा में रशिया के सैनिकों से कहेंगे, तो उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

इसमें कहा गया कि छात्रों को बंकर से बाहर नहीं निकलना है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहना है। विरोध-प्रदर्शन और विद्रोही गुटों में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया पर किसी का भी पक्ष लेने से बचने को कहा गया है। सड़क पर पड़ा कोई हथियार या कोई विस्फोटक बिल्कुल नहीं छूना है। जहां सैन्य तैनाती है, वहां तस्वीर खींचना और जंग के वीडियो नहीं बनाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सायरन बजने पर बंकर में रहने के लिए कहा गया है।

कहा गया कि ज्यादा बड़े समूह  में ना रह कर छात्रों को छोटे-छोटे समूह में रहना चाहिए। Whats App Group  बनाकर उस पर अपना नाम पता और दूसरी जानकारी शेयर करनी चाहिए। हर 8 घंटे में अपनी लोकेशन की जानकारी दूसरों को देनी चाहिए। भारत सरकार ने जो हेल्प लिने जारी किए हैं, उन पर बात करते रहें। अगर कोई छात्र कर्फ्यू वाले इलाके में फंसा है, तो उसे बंकर के अलावा कहीं और शरण नहीं लेनी चाहिए।