देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर है ये फिल्में, इस गणतंत्र दिवस पर देखें जरूर

वैसे तो हर हिंदुस्तानी के दिल में देशभक्ति जन्म से ही होती है। पर कुछ फिल्में देख कर ये भावना और प्रबल हो जाती है। तो इस गणतंत्र दिवस पर इन फिल्मों को देखकर आप भी गर्व से बोलिए वंदे मातरम, जय हिंद जय भारत....

देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर है ये फिल्में, इस गणतंत्र दिवस पर  देखें जरूर

फीचर्स डेस्क। रिपब्लिक डे सिर्फ एक दिन नहीं ये सिर्फ एक तारीख नहीं। ये है जश्न आजादी का, ये है जश्न हमारे संविधान का। जिसने दिया सभी भारतवासियों को समानता का अधिकार। जिसने दिया हमें आजादी से सांस लेने का सम्मान। 26 जनवरी का दिन ये अहसास कराता है हमें कि कितनी कुर्बानियों के बाद हमने आजादी का सूरज देखा था। देशभक्ति की भावना हम में जोश भरती है। देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करती है। ऐसी ही कुछ बॉलीवुड देशभक्ति फिल्में है जिन्हें देख कर हमें अपने देश के जवानों के बारे में और जानकारी मिलती है। उनके बलिदानों को देखकर आंखे आंसुओं से और दिल देशभक्ति से भर उठता है। आप भी 26 जनवरी के मौके पर जरूर देखें अपने परिवार सहित इनमें से कोई फिल्म।

सरदार ऊधम

ये फिल्म उस क्रांतिकारी के जीवन की है जिसने अपने जीवन में कई नाम बदले। जिसने जलिया वाला बाग हत्याकांड का बदला लंदन जाकर माइकल ओ डायर को मार कर लिया। और पकड़ा भी गया पर हंसते हंसते जेल गया। अंग्रेजों ने कितना अत्याचार किया पर ऊधम सिंह ने अपना मुंह तक नहीं खोला। इस फिल्म में विक्की कौशल का बहुत ही दमदार अभिनय है। इस फिल्म को हर भारतीय को देखनी चाहिए और वो दर्द महसूस करना चाहिए जब जलिया वाला बाग हत्याकांड हादसा हुआ था।

बेलबॉटम

बेलबॉटम फिल्म उस घटना पर आधारित है जब 210 पैसेंजर से भरी एयर इंडिया की फ्लाइट  आतंकवादियों द्वारा हाईजेक कर लिया जाता है।  इस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। इंदिरा गांधी के रोल में आप लारा दत्ता को देख सकते है। कैसे एक अंडर कवर एजेंट फ्लाइट के यात्रियों को बचाता है, कैसे वो मुश्किलों का सामना करता है ये सब इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार की एक्टिंग से ये फिल्म हमें उस दौर में पहुंचा देती है जब ये घटना घटित हुई थी।

यहां भी देखें:- गणतंत्र दिवस 2022: आज के दिन रंग दीजिए खुद को देश भक्ति के रंग में इन स्टाइल टिप्स से

केसरी

केसरी फिल्म आपके रोंगटे खड़े न कर दें तो कहना। ये फिल्म उस समय के हालातों पर बनी है जब अंग्रेजों का भारत पर शासन था। अंग्रेजों ने कैसे एक आम आदमी को भी सैनिक बना कर सुरक्षा के कामों में लगा दिया , इस फिल्म में बताया गया है। सीमा पार से दुश्मन जाति के आधार पर खून खराबा कर के कैसे जमीन पर कब्जा करता है और कैसे भारतीय सैनिक दिलेरी और बहादुरी से अकेले दुश्मनों का सामना करता है और वीरगति को प्राप्त होता है ये सब आप इस फिल्म में देख सकते है। कारण जौहर और अनुराग सिंह की ये फिल्म लोगों के दिलों में देशभक्ति का एक ऐसा जज़्बा जगा देगी कि आप खुद को देश के लिए न्योछावर करने से भी नहीं डरेंगे। अक्षय कुमार का रोल इसमें काबिले तारीफ़ है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

ये फिल्म दर्शाती है वो सीन जब पुलवामा में देश के वीर जवानों पर हमला हुआ तो उसका कैसे मुंह तोड़ जवाब दिया था हमारे भारतीय सैनिकों ने। पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बालाकोट के आतंकी ढिकानों को तहस नहस कर दिया। आदित्य धर की ये फिल्म एक जोश भर देगी आपके अंदर। इस फिल्म में सैनिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयां भी दिखाई गई है तो वहीं कैसे एक सैनिक के लिए देश सबसे पहले है, ये भी दिखाया गया है। तो जरूर देखें ये फिल्म।

यहां भी देखें:- अगर करना चाहते है भारतीय होने पर गर्व तो वाघा बार्डर पर जरूर जाएं, ऐसे पहुंचे यहां

मिशन मंगल

ये फिल्म इस जज्बे को दर्शाती है कि भारत के वैज्ञानिक कैसे कम संसाधनों में भी भारत को तरक्की की राह में ले जा रहे है। भारतीय वैज्ञानिकों ने कैसे मंगलयान बनाया और कैसे सफलता पूर्वक उसे ऑर्बिट तक पहुंचाया, सब कुछ बयां करती है ये फिल्म। इस फिल्म में आप अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स को देख सकते है। अपनी स्वाभाविक एक्टिंग से सभी ने इस फिल्म को दमदार बना दिया है।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

ये फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अद्भुत साहस और शौर्य की कहानी दर्शाती है। किस तरह झांसी के राजा गंगाधर राव से विवाह करके मणिकर्णिका झांसी की रानी बनी। तलवारबाजी और तीरंदाजी में पारंगत मणिकर्णिका ने कैसे अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे ये तो बच्चा बच्चा जनता है, इसी कहानी को जीवंत बनाया है अपने अभिनय से कंगना रनौत ने। ये कहानी ये प्रेरणा देती है कि चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न आ जाएं गलत के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए।

इनके अलावा भी बहुत सी फिल्में है जो देशभक्ति की भावना आपके अंदर कूट कूट कर भर देंगी। जैसे मंगल पाण्डे: द राइजिंग, लगान, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, तिरंगा, क्रांति, सरफरोश, बॉर्डर, सत्यमेव जयते और भी बहुत सी फिल्में है जिनके बारे में अगर जिक्र किया तो एक आर्टिकल क्या दस आर्टिकल भी कम पड़ेंगे। आप इनमे से कोई फिल्म देखें जरूर और बच्चों को भी दिखाएं।

picture credit:google