सिटी मजिस्ट्रेट के प्रयास से बदल रही नगर की सूरत, कभी यूपी का सबसे गंदा शहर रहा गोंडा

सिटी मजिस्ट्रेट के प्रयास से बदल रही नगर की सूरत, कभी यूपी का सबसे गंदा शहर रहा गोंडा

गोंडा। खबर के साथ आपको कुछ खूबसूरत फोटोज दिख रहीं होंगी। आपको बता दें कि यह शहर को बदलती हुई तस्वीर कहीं और की नहीं गोंडा नगर की आप देख रहें हैं। खास बात यह है कि इसी शहर गोंडा को पूर्व के वर्षों में सबसे गंदा शहर के रूप में घोषित किया गया था। लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता के एक प्रयास से आज शहर की  सूरत बदली हुई नजर आ रही है।

कभी यूपी का रहा सबसे गंदा शहर

वहीं बताते चलें कि पूर्व के वर्षों में स्वच्छता रैंकिंग, नगर क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर जनपद गोंडा को पूरे प्रदेश में सबसे गंदा शहर घोषित किया गया था। लेकिन गंदा शहर घोषित होने के बाद जनपद गोंडा के अधिकारियों व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और अधिकारियों ने भी ठान लिया कि एक समय ऐसा आएगा जब जनपद गोंडा भी अपने आपको चमकता हुआ शहर के रूप में प्रदेश में स्थान हासिल करेगा। समय बीता नगर निकाय से संबंधित अधिकारी कर्मचारी ने दिन-रात लग करके मेहनत की और अभी जल्द ही रैंकिंग में हमारे जनपद गोंडा को अच्छी रैंकिंग भी प्राप्त हुई। यह तस्वीर है गोंडा नगर की साफ-सफाई और सच्चाई बयां कर रही हैं। नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अर्पित गुप्ता के निर्देशन में नगर पालिका परिषद गोंडा विगत महीनों से चमकते हुए शहर के दर्जे में चार चांद लगा चुका है।

गोंडा नगर को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी

नगर को चमकाने के लिए एक छोटा सा प्रयास नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ किया गया है जो हम सबके सामने है, ये तस्वीरें बयां कर रही हैं। आने वाले समय में गोंडा नगर को और बढ़िया शहर बनाने के लिए हम लोग मेहनत कर रहे हैं।

अर्पित गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, गोंडा।