समाजसेवी आशा राय ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई दी

समाजसेवी आशा राय ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई दी

लखनऊ सिटी। समाजसेवी और आशा सेवा संस्थान कि अध्यक्ष आशा राय ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के लिए पी वी सिंधु और भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इन्होंने कहा कि इससे एक दिन पूर्व पुरुष हॉकी टीम ने भी 49 साल बाद ओलम्पिक सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

आशा राय ने कहा कि पी वी सिंधु भारत का गौरव हैं और हमारी सबसे ज्यादा बेहतरीन ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक हैं। आगे उन्होने कहा कि “हम सभी पी वी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हैं। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उनको बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे बेहतरीन ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक हैं।”

उल्लेखनीय है कि पीवी सिंधु ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी हैं। इस तरह ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।