कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब

फीचर्स डेस्क। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022  का ग्रैंड फिनाले रखा गया था। धमाकेदार इवेंट के बाद सभी को 2022 की मिस इंडिया भी मिल गई है।  'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब इस बार कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने अपने नाम किया है। सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 की विजेता अनाउंस किया गया है। सिनी शेट्टी ने रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को पीछे छोड़कर अपने अपने को पूरा किया है।

राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप रही, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। हालांकि तीनों ही ताज पहने बेहद हसीन लग रही थीं। हर साल की तरह इस साल भी ये मुकाबला काफी टक्कर का रहा। इस कास मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की। 

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होने के लिए नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली, राज समेत कई कलाकार पहुंचे थे। इस इवेंट में कृति सेनन ने अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। वहीं बाता दें कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे। ऐसे में ये मौका डबल खुशी का था को सेलिब्रेट करना तो बनता ही था।