करिश्मा एक्ट्रेस आज बंधेंगी शादी के बंधन में, हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

वरुण बंगेरा पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तभी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और अब वो दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करिश्मा तन्ना नच बलिए....

करिश्मा एक्ट्रेस आज बंधेंगी शादी के बंधन में, हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। हाल ही में मौनी रॉय शादी के बंधन मे बंधी। अब  एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो गई है। करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस एक्ट्रेस को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। करिश्मा तन्ना ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

इन तस्वीरों में करिश्मा बेहद प्यारी लग रही है। हल्दी फंक्शन में एक्ट्रेस ने अपना लुक काफी सिंपल रखा है। उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर ज्वैलरी पहनी है। उनके मंगेतर वरुण बंगेरा भी व्हाइट कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। हल्दी सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वह अपने होने वाले दूल्हे का बाल संवारती दिख रही हैं। करिश्मा एक्ट्रेस पांच फरवरी यानि आज को शादी के बंधन में बंधेंगी।

आपको बता दें कि वरुण बंगेरा पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तभी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और अब वो दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करिश्मा तन्ना नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा जैसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। वह खतरों के खिलाड़ी 10 की विनर भी हैं।