Shree Krishna Janmashtami 2021: कृष्ण की भक्ति से सराबोर मैसेज भेजिए अपने दोस्तों को और मनाइए जन्माष्टमी का पावन त्यौहार

बस कुछ दिनों बाद आ रहा है आनंद से भरा हुआ जन्माष्टमी का त्योहार। हर किसी को चाहे बच्चा हो या बड़ा सभी को पसंद है ये त्योहार। क्योंकि कृष्ण तो सबके है। बच्चों के सखा, माताओं के पुत्र और प्रेमिकाओं के प्रेमी। अगर आप भी अपने प्रियजनों को भेजना चाहते है सुंदर संदेश तो एक नजर डालें इन कोट्स पर...

Shree Krishna Janmashtami 2021: कृष्ण की भक्ति से सराबोर मैसेज भेजिए अपने दोस्तों को और मनाइए जन्माष्टमी का पावन त्यौहार

फीचर्स डेस्क। पूरी दुनिया डूबी है कृष्ण भक्ति में। क्योंकि आ रहा है कृष्ण प्रेमियों का सबसे बड़ा त्यौहार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव। इस त्यौहार का नाम लेते ही छवि दिखने लग जाती है कृष्ण के मन मोहक रूप की। नटखट, चंचल अपनी लीलाओं से सबका मन मोह लेने वाला कृष्ण। आज भी माताएं चाहती है कि उनको कृष्ण जैसा ही पुत्र पैदा हो। क्योंकि कृष्ण में जहां चंचलता है, वहीं कृष्ण में शीतलता भी है। जहां कृष्ण नटखट है वहीं कृष्ण शांत भी है। जहां कृष्ण धैर्यवान है वहीं कृष्ण अन्याय के विरूद्ध आवाज भी है। कृष्ण के ये सभी गुण आम जन को सिखाते है जीवन जीने का सलीका। अगर आप गीता को पढ़ ले तो आपको अपने जीवन की सभी समस्याओं का हल मिल जायेगा। कुछ विशेज और कोट्स लाए है हम आपके लिए, जिन्हे आप अपने मित्रों और परिवार जनों को भेज सकती है इस जन्माष्टमी के अवसर पर और मनाइए जन्माष्टमी कुछ अलग अंदाज से।

10 ब्यूटीफुल कोट्स 

1.कृष्ण से है भक्ति 

कृष्ण में है शक्ति

हर पल निहारूं कृष्ण को

कृष्ण दर्शन से ही मिलती मन को तृप्ति।।

2.कृष्ण के है जन्म का उत्सव

सब लोग मिलकर नाचो आज

भक्ति रस में खो जाओ ऐसे

भूल जाओ अपने सारे काज।।

3.कृष्ण का जन्मदिन आज मनाऊं

माखन मिश्री का भोग लगाऊं

नए नए वस्त्र मैं बनाऊं

झूला कृष्ण का मैं सजाऊं

कृष्ण का रूप मैं निहारूं

कृष्ण की नजर मैं उतारूं।।

4.नंद बाबा का प्यारा है

यशोदा का दुलारा है

ले लो कृष्ण नाम अपने मुख से

क्योंकि कृष्ण में समाया जग सारा है।।

5.नटखट नटखट नंद किशोर

बड़ा प्यारा है ये चितचोर

करता अठखेलियां अनोखी

देख कर नाचता है मन का मोर।।

6.जिसकी बांसुरी की तान से 

राधा भागी चली आए

जिसके मुख में होते ब्रह्मांड के दर्शन

भला उसकी भक्ति से कोई दूर कैसे जाए।।

7.सांवला सलोना है

कृष्ण मन मोहना है

गोपियों संग रास रचाएं

मुझे तो बस कृष्ण का होना है।।

8.कृष्ण है जीवन का सलीका

कृष्ण ने सिखाया जीने का तरीका

गीता सार के है कृष्ण रचियता

कृष्ण बिना ये जग है फीका।।

9.मोहन बजाओ ऐसी बांसुरी

 रोम रोम नाचे मेरा होकर मगन

खो जाऊं उसकी धुन में मैं

हो जाऊं बावरी।।

10.जिसके नाम मात्र से मिट जाएं सारे कष्ट

देख कर उसकी मोहिनी सूरत

क्षण भर में हो जाते सम्पूर्ण पाप नष्ट।।

ये बेहद खूबसूरत कोट्स लेकर आये है हम आपके लिए। यकीनन ये कोट्स आपने पहले कभी नहीं पढ़े होंगे। अगर आपको हमारे ये कोट्स पसंद आये तो शेयर करना न भूले।  

​​​​​​​image credit:google, imagesbazaar.com