Results 2022: पंजाब में ‘AAP’ की सरकार बनी, तो हरपाल सिंह चीमा को मिल सकता है डिप्टी CM का पद

Results 2022: पंजाब में ‘AAP’ की सरकार बनी, तो हरपाल सिंह चीमा को मिल सकता है डिप्टी CM का पद

चंडीगढ़। पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं।  इसमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।  वहीं सीएम चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू समेत कई दिग्गज अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।  इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पंजाब में अगर आप की सरकार बनती है, जो चीमा को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। उन्होंने परिणाम जारी होने से पहले कहा था कि राज्य में आप  की सरकार बनने जा रही है और एग्जिट पोल पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है।

बता दें कि 2017 में हुआ विधानसभा चुनाव में हरपाल सिंह चीमा ने अकाली दल के गुल्जार सिंह मूनक और कांग्रेस नेता अजाइब सिंह रोतलान को मात देकर इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वह अब एक बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।  चीमा पेशे से वकील हैं।