पंजाब के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी, भगवंत मान आज लेंगे शपथ

पंजाब के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी, भगवंत मान आज लेंगे शपथ

अमृतसर। भगत सिंह के गांव खड़कल कलां गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। भगवंत मान आज खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  बुधवार की सुबह भगवंत मान ने कहा कि सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं। भगवंत मान ने अपने शपथ ग्रहण के लिए ड्रेस कोड का ऐलान किया है। इसमें पुरुषों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीली शॉल या स्टोल पहनकर आने की अपील की गई है। इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल के पंडाल को भी पीले रंग से सजाया गया है।  समारोह में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है।