राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस से इन नामों की चर्चा जोरों पर, झामुमो ने भी दावा किया मजबूत

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस से इन नामों की चर्चा जोरों पर, झामुमो ने भी दावा किया मजबूत

रांची। सत्ताधारी गठबंधन में इस बार के राज्यसभा चुनाव को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। राज्य में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में सत्ता पक्ष को एक सीट हासिल करने में कोई परेशानी नहीं है़ वहीं विपक्ष भाजपा के पास 26 का आंकड़ा है़ भाजपा को भी बहुत परेशानी नहीं है।

दो वोट का जुगाड़ करना है। इधर सत्ता पक्ष में एक सीट को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच शह-मात का खेल चलेगा। झामुमो के पास 30 विधायकों का मजबूत आंकड़ा है़ झामुमो को वर्तमान राजनीतिक हालात में कांग्रेस के वोट की भी जरूरत नहीं है़ ऐसी परिस्थिति में झामुमो अपना दावा छोड़ कर कांग्रेस के लिए रास्ता तैयार कर दे, संभव नहीं दिख रहा है़।

पिछले दिनों इसका संकेत झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी दिये थे़ उन्होंने कहा था कि झामुमो का राज्यसभा में स्वाभाविक दावा बना है़ हमारे पास पर्याप्त आंकड़े है़ं। इधर कांग्रेस के कई नेता राज्यसभा सीट पर नजर गड़ाये हुए है़ं। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के नाम की चर्चा है़। श्री सहाय ने इसको लेकर हाल के दिनों में पार्टी के आला नेताओं को भी विश्वास में लेने की कोशिश की है।