व्यापारी व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, रेनू रस्तोगी को बनाया गया प्रदेश मंत्री

व्यापारी व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, रेनू रस्तोगी को बनाया गया प्रदेश मंत्री

लखनऊ सिटी। लखनऊ के अमनीबाद स्थित व्यापारी व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने समाज के उथान और व्यपार को लेकर चर्चा किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मो जमाल कजिम बब्बू ने प्रदेश मंत्री रेनू रस्तोगी को बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दिया। इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मो जमाल कजिम बब्बू, प्रदेश अध्यक्ष प्रभा रानी, और महिला कमेटी प्रदेश महामंत्री आशा द्विवेदी और  मिडिया प्रभारी पवन कुमार रस्तोगी सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान व्यापारी व्यापार मंडल की महिला कमेटी प्रदेश महामंत्री आशा द्विवेदी ने कहा आज महिला सशक्तिकरण की जब बात होती है तो मुझे अपने महिला होने पर गर्व महसूस होता है। आज उसी दिशा में एक और महिला रेणु को एक महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया जा रहा है यह गर्व की बात है। मैं रेणु जी का संगठन में हार्दिक स्वागत करती हूं, इसके साथ ही अनुरोध करूंगी इस संगठन की मजबूती और मार्गदर्शन में पूर्ण सहयोग दें।