प्रियंका बसपा प्रमुख मायावती से मिलने उनके घर पर पहुंची, उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रियंका बसपा प्रमुख मायावती से मिलने उनके घर पर पहुंची, उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मिलने उनके घर पर पहुंची और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती से यहां उनके आवास पर गयी श्रीमती वाड्रा ने कुछ देर तक बसपा प्रमुख से बातचीत की। इससे पहले ट्वीट कर उन्होंने सुश्री मायावती की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया था। इस दौरान मायावती के आवास पर बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्र भी मौजूद थे। मायावती की मां रामरती का शनिवार को यहां हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।