भाजपा नेता प्रवीण कुशवाहा ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई  

भाजपा नेता प्रवीण कुशवाहा ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई   

लखनऊ। बीजेपी प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चे के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुशवाहा ने भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान प्रवीण सिंह ने कहा कि महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। यह पहली बार है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ओलम्पिक के सेमीफाईनल में पहुंची है। मुझे आशा है कि महिलाओं की हॉकी टीम ओलम्पिक में पदक प्राप्त कर देशवासियों और सभी महिलाओं का सिर गर्व से ऊचां करेंगी।

इन्होंने कहा कि इससे एक दिन पूर्व पुरुष हॉकी टीम ने भी 49 साल बाद ओलम्पिक सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।