सिलेंडर की बुकिंग करने का अब नियम बदला, पढ़ें कैसे कर सकते हैं अब बुक

सिलेंडर की बुकिंग करने का अब नियम बदला, पढ़ें कैसे कर सकते हैं अब बुक

नई दिल्ली। इनदिनो सिटी से लेकर गांवों तक हर जगह गैस सिलेंडर का यूज काफी बढ़ गया है। आजकल गांवों में भी महिलाएं लकड़ी के चूल्हे के बताए गैस सिलेंडर का प्रयोग करना पसंद करती है। यह उनके काम को आसान तो बनता ही है। इसके साथ ही पर्यावरण की भी रक्षा करने में मदद करता है। गैस के प्रयोग के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से हर महीने हर व्यक्ति को गैस सिलेंडर की बुकिंग करानी पड़ती हैं।

कुछ साल पहले तक गैस बुकिंग करना बहुत परेशानी भरा काम हुआ करता था। इसके लिए लोगों को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन, अब बदलते समय में गैस बुकिंग में कई तरह के बदलाव आ गए हैं। आजकल घर बैठे गैस खत्म होने पर आप नए सिलेंडर की बुकिंग बड़ी आसानी से कर सकते हैं। हम आपको चार तरीके बताने वाले हैं जिसके द्वारा गैस सिलेंडर की बुकिंग घर बैठे की जा सकती हैं।  

SMS के जरिए बुक करें सिलेंडर

SMS के जरिए आप आसानी से गैस की बुकिंग कर सकते हैं।  इसके लिए आपको गैस एजेंसी का नाम, Distributor का नाम, फोन नंबर, STD कोड और आपने शहर का आईवीआरएस नंबर टाइप करें।  इसके बाद मैसेज सेंड कर दें।  इसके बाद आपको गैस बुकिंग का Confirmation मैसेज मिल जाएगा।