Mother's Day Special : सक्सेसफुल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सक्सेस का राज़ छुपा है उनकी मॉम्स के साथ में, आइये जाने

ऐसी बॉलीवुड सेलेब्रिटीस जिनके सपने को जिया उनकी मॉम्स ने और दिया उड़ने का सहारा , आज के इस आर्टिकल में आइये जाने इन्ही वंडरफुल मॉम्स के बारे में

Mother's Day Special : सक्सेसफुल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सक्सेस का राज़ छुपा है उनकी मॉम्स के साथ में, आइये जाने

फीचर्स डेस्क। कहते हैं हर एक सफल इंसान के पीछे एक औरत का हाथ होता है, पता नहीं कितना सच है पर एक सफल बेटी की पीछे यकीनन उसकी माँ का हाथ होता है। अपनी मदर्स डे स्पेशल सीरीज " माँ की छांव में ’’ आज हम उन्ही माओं के बारे में जानेंगे जिन्होंने सारे ज़माने से लड़ झगड़ कर अपनी बेटी के सपनो को साकार  किया। कभी जज नहीं किया उसकी इंटेंशन को बस सहज भाव से रास्ते के रोड़े हटाती गयी और आज वही बच्चे अपनी प्रतिभा के झंडे बॉलीवुड में  गाड़ रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण – उज्ज्वला पादुकोण

दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।अपने करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने के साथ-साथ दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन बेटी, बहन और बीवी की ज़िम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। आज हर लड़की उनके जैसी बनना चाहती है। इन खूबियों के पीछे उनकी मां के दिए संस्कार और सीख है।  दीपिका बताती हैं कि मां ने उन्हें सिखाया बहुत मेहनत करो, खुद पर भरोसा रखो, आत्मनिर्भर बनो, हमेशा अपने दिल की सुनो, असफलता से डरो नहीं उससे सीख लेकर आगे बढ़ो और यही उनका सक्सेस मंत्र भी है। 

प्रियंका चोपड़ा – मधु चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और उनकी माँ मधु चोपड़ा की कमाल की बॉन्डिंग है। मधु उनका और उनके काम दोनों का ख्याल रखती हैं। मधु चोपड़ा प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस का पूरा काम संभालती हैं। आज प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचा रही हैं, लेकिन इस ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है। ये प्रियंका खुद कई शोज में एडमिट कर चुकी है।

आलिया भट्ट – सोनी राजदान

आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान की कार्बन कॉपी हैं और सोनी राजदान अपनी बेटी आलिया भट्ट की कामयाबी से बहुत खुश हैं। हर स्टेप पर उन्होंने आलिया का साथ दिए हालाँकि उनकी अपनी मैरिड लाइफ उतनी अच्छी नहीं रही। आलिया भट्ट ने बहुत छोटी उम्र में बॉलीवुड में काम शुरू किया और जल्द ही अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इसे भी पढ़े - Mother's day special: गिवअप ना करने वाले माँ के ऐटिटूड को प्रूव करती हैं, ये सेलिब्रिटी सिंगल मॉम्स

कैटरीना कैफ – सुज़ैन तुर्कोटे (Sujan Turquotte)

कैटरीना कैफ और उनकी मां सुज़ैन तुर्कोटे की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।  कैटरीना कैफ और उनकी मां सुज़ैन तुर्कोटे ने अपने परिवार के लिए बहुत मेहनत की है।  बचपन में कटरीना कैफ ने बहुत गरीबी देखी है। वो अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं, इसलिए उन्होंने छोटी उम्र से काम करना शुरू किया और अपनी मां की हेल्प करनी शुरू कर दी थी।

सोनाक्षी सिन्हा – पूनम सिन्हा

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ अनकंडीशनल लव और सपोर्ट हर जगह देखा जा सकता है। सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा जहां बेटी की हर ज़रूरत का ख्याल रखती हैं, वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां के लिए जमकर चुनाव प्रचार भी किया था. सोनाक्षी सिन्हा और पूनम सिन्हा को बॉलीवुड की क्यूट मदर-डॉटर जोड़ी कहा जाता है।

सोनम कपूर – सुनीता कपूर

सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर फैशन डिज़ाइनर हैं इसलिए ये गुण उनकी दोनों बेटियों में भी आया है। मां सुनीता कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर की पर्सनल लाइफ की तरह उनकी प्रोफेशनल लाइफ का भी पूरा ध्यान रखती हैं।  सोनम कपूर और सुनीता कपूर जब भी साथ नज़र आती हैं, तो सबका अटेंशन उन दोनों के लुक्स पर ज़रूर होता है।

ऐश्वर्या राय – वृंदा राय

ऐश्वर्या राय की मां हमेशा एक मजबूत पिलर की तरह अपनी बेटी के साथ खड़ी रहती हैं। समय अच्छा  हो या बुरा माँ का साथ और विश्वाश कभी नहीं छूटा। इसी लिए  ऐश्वर्या राय भी अपनी मां को हमेशा स्पेशल फील कराती हैं। ऐश्वर्या राय आज जहां भी हैं, इसमें उनकी मां की मेहनत का ख़ास योगदान है।

सुष्मिता सेन – सुभ्रा सेन

सुष्मिता सेन की मां सुभ्रा सेन ने अपनी 18 साल की बेटी को इतना काबिल बनाया कि वो इतनी छोटी उम्र में मिस यूनिवर्स बन गई। सुष्मिता इतनी सशक्त महिला हैं कि कोई भी उनसे इम्प्रेस हुए बिना रह नहीं सकता , और इसका क्रेडिट जाता है उनकी माँ सुभ्रा सेन को। 

Image Source - Freepic.com