हरहुआ विकासखंड में 49 जोड़ों की सामूहिक शादी संपन्न

हरहुआ विकासखंड में 49 जोड़ों की सामूहिक शादी संपन्न

वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शनिवार को हरहुआ विकासखंड में 49 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की उपस्थिति रही। बतौर मुख्य अतिथि मंत्री ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके वैवाहिक मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जिनकी भी शादियां हुई हैं, वे आशीर्वाद के पात्र हैं। प्रदेश सरकार की यह योजना अत्यंत कल्याणकारी है। ऐसी योजनाओं से समाज का कल्याण होता है।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे एवं जिला मंत्री प्रिंस चौबे की उपस्थिति प्रमुख रही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।