भाजपा नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भाजपा नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चे के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुशवाहा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है। प्रवीण कुशवाहा ने रविवार को कहा, “पूर्व सीएम कल्याण सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुझे गहरा दुख हुआ है।”

उन्होंने कहा, “भारतीय राजनीति के एक दिग्गज और जमीनी स्तर के नेता, श्री सिंह उत्तर प्रदेश की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम करके जनता के लिए खुद को प्रिय बनाया और राज्य की समग्र प्रगति में बहुत योगदान दिया।” कहा कि कल्याण सिंह जी ने सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण एवं अधिकारों हेतु संघर्ष किया।

उन्होंने कहा , “श्री सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कभी भी आदर्शों से समझौता नहीं किया। उनके पुत्र राजवीर सिंह जी और परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना। ”

श्री सिंह का शनिवार रात को 89 वर्ष की उम्र में लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन के सहारे रखा गया था, जिसके बाद बीते दिन उनकी हालत और बिगड़ गई थी।