Love Jihad : फेसबुक पर अंश बनकर मोइन खान ने हिंदू लड़की से की दोस्ती, फिर दुष्कर्म को दिया अंजाम

Love Jihad : फेसबुक पर अंश बनकर मोइन खान ने हिंदू लड़की से की दोस्ती, फिर दुष्कर्म को दिया अंजाम

फिरोजाबाद। लव ज़िहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश के कई हिस्सों में लव जिहाद के केसेज मिल रहे हैं. बीते वर्ष श्रद्धा हत्याकांड केस में भी लव जिहाद ट्रेंगल सामने आया. जिसमें आरोपी ने लड़की को 35 टुकड़ों में काट दिया था.

अभी श्रद्धा हत्याकांड की चिंगारी ठंडी भी नहीं हुई थी कि यूपी के फिरोजाबाद से एक और लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है. जहां मोइन ने फेसबुक पर अंश बनकर एक हिंदू लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने बताए स्थान पर बुलाया। यहां लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 16 वर्षीय एक लड़की की फेसबुक पर अंश नामक युवक से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों में ही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। एक जनवरी को अंश, लड़की को बहला-फुसला साथ ले गया। परिजनों को जानकारी हुई तो सच्चाई पता की। जानकारी पर पता चला कि चला कि अंश वास्तव में मोइन खान है। वह मेरठ जिले के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव का रहने वाला है।

जानकारी होने के बाद परिजनों ने मोइन खान व एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज करके पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपी लड़की के साथ मोहम्मदाबाद के पास खड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को बरामद करके परिजनों को सौंप दिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। आरोपी मोइन खान को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ भगा ले गया था। उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।