काशीनाथ सिंह ने किया "आखर में नामवर सिंह" पुस्तक का लोकार्पण  

काशीनाथ सिंह ने किया "आखर में नामवर सिंह" पुस्तक का लोकार्पण   

वाराणसी सिटी। "आखर में नामवर सिंह" पुस्तक का लोकार्पण उनकी जयंती के अवसर पर उनके अनुज प्रसिद्ध साहित्यकार काशीनाथ सिंह द्वारा लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर भावुक होते हुए काशी नाथ ने कहा कि अस्वस्थता की वजह से वह धूमधाम से जयंती नहीं मना पा रहे हैं पर उन्हें खुशी है कि आज देश भर में उनके ज्येष्ठ भ्राता श्री का जयंती मनाई जा रही है।

 उनके जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित और शैलेन्द्र सिंह द्वारा संपादित पुस्तक "आखर में नामवर  सिंह" के लिए  उन्होंने प्रसन्नता जताई। कहा कि चंदौली से हम लोगों का भावनात्मक लगाव है। इस पुस्तक का प्रकाशन चंदौली से हुआ है यह अपने आप में बड़ी बात है। इस अवसर पर कुसुम सिंह, कमला सिंह, गौतम राज प्रकाश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। स्वागत संपादक शैलेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रकाशक विनय कुमार वर्मा ने किया।