नॉर्वे में क्रिसमस वाले दिन धरती पर लौट आती हैं बुरी आत्माएं, जानें क्या है वहाँ का अजब-गजब ट्रडिशन्स

नॉर्वे के लोगो का मानना है कि क्रिसमस वाले दिन बुरी आत्माएं धरती पर लौट आती हैं। इसलिए वे लोग उस दिन अपने घर के झाड़ू और पोछे को.......

नॉर्वे में क्रिसमस वाले दिन धरती पर लौट आती हैं बुरी आत्माएं, जानें क्या है वहाँ का अजब-गजब ट्रडिशन्स

फीचर्स डेस्क। लगातार गिरता पारा इस बात का सबब है की क्रिसमस बस आने ही वाला है। गली, बाज़ारो और माल में इसकी रौनक भी दिखने लगी है। जगह जगह क्रिसमस ट्री ,रेड कैप और सैंटा मास्क देखे जा सकते हैं। हर त्यौहार से जुडी होती है कुछ अनोखी और कुछ अजीब ओ गरीब प्रथाएं ,क्रिसमस भी इससे अछूता नहीं है। आज हम आप को देश-विदेश में फॉलो किये जा रहे ऐसे ही कुछ ट्रडिशन्स से रूबरू करवाएंगे

फिलीपींस में मनाते हैं लैन्टर्न फेस्टिवल

फिलीपीन्स में क्रिसमस के मौके पर मनाया जाता है लैंटर्न फेस्टिवल। सारा शहर रौशनी में जगमगा उठता है। छोटे बड़े रंग-बिरंगे अलग-अलग शेप्स  के लालटेन लगाए। फिलीपींस का सैन फर्नांडो शहर इसके लिए काफी मशहूर है। ये चमकदार पैरोल (लालटेन) बेथलहम के सितारे का प्रतीक माने जाते हैं। इसी त्योहार ने सैन फर्नांडो को 'फिलीपींस की क्रिसमस कैपिटल' बना दिया है।

आइसलैंड में खिड़की पर टांगते हैं जूते

आइसलैंड में क्रिसमस से पहले प्रत्येक रात, बच्चे अपने जूतों को सजाकर घर की खिड़की पर टांग कर सो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो बच्चे साल भर अच्छा करते हैं, उन्हें कैंडी दी जाती है और जो बच्चे साल भर शैतानी करते हैं, उनके जूतों में सड़े हुए आलू भर दिए जाते हैं। इससे बच्चों को पूरे साल भर कुछ अच्छा और नया करने के लिए मोटिवेशन मिलता है।

नार्वे में जुड़ा है अंधविश्वास

नॉर्वे के लोगो का मानना है कि क्रिसमस वाले दिन बुरी आत्माएं धरती पर लौट आती हैं। इसलिए वे लोग उस दिन अपने घर के झाड़ू और पोछे को छुपा देते हैं। ताकि  कोई भी बुरी आत्मा झाड़ू के द्वारा पृथ्वी पर न आ सके और ऐसे ही आसमान में भटकती रहे।

यूक्रेन में मकड़ी के जाले लगा क्रिसमस ट्री है शुभ

यूक्रेन में एक कहानी फेमस है एक गरीब बुढ़िया थी जिसके पास अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए कुछ नहीं था। जब वह सुबह उठी तो उसने देखा कि उसका ट्री मकड़ी के जाले से ढका हुआ है और उसके पेड़ पर सूरज की किरणे पड़ने से सुंदर लग रहा है और उस क्रिसमस के बाद उसकी गरीबी भी दूर हो गयी। इसलिए यहाँ पर अपने ट्री को मकड़ी के जाले के आकर के डेकोरेटिव आइटम्स से डेकोरेट करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अन्य देश जैसे पोलैंड या जर्मनी में, क्रिसमस ट्री में मकड़ी या मकड़ी का जाला मिलने पर इसे गुडलुक मानते हैं।

पोलैंड में गाइडिंग स्टार के साथ खोलते हैं गिफ्ट्स

पोलैंड में परिवारों में क्रिसमस के गिफ्ट्स मॉर्निंग में नहीं बल्कि रात होने पर स्टार्स के आने के बाद ओपन किये जाते हैं। घर का सबसे छोटा बच्चे आसमान में पहला तारा देखने तक इंतजार करता है। जब पहला तारा आसमान में दिखता है उसके बाद ही सारे गिफ्ट्स खोले जाते हैं। ये ट्रेडिशन बच्चो धैर्य रखना सिखाता है।

फिनलैंड में पुडिंग होती है गुडलुक चार्म

क्रिसमस की सुबह, फिनलैंड में ऐसी परंपरा है कि लोग सुबह होते हैं चावल और दूध से बने दलिया को दालचीनी, दूध या मक्खन के साथ खाते हैं। इस पुडिंग अंदर बादाम छुपाया जाता है और जो पहले बादाम को ढूंढ लेता है वो जीतता है और उसमे मिलता है अगले क्रिसमस तक के लिए गुडलुक चार्म। शाम होते होते   सौना में एक साथ वॉर्म अप होने की प्रथा भी यहीं होती है।