बिना दुपट्टे वाले मॉडर्न शरारा सेट आपको भी पसंद है तो फालों करें  आलिया से मीरा तक ये स्टाइल  

बिना दुपट्टे वाले मॉडर्न शरारा सेट आपको भी पसंद है तो फालों करें  आलिया से मीरा तक ये स्टाइल  

फीचर्स डेस्क। शरारा सेट पिछले कई सालों से फैशन सर्कल में बने हुए हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की सगाई पर एक खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड पेस्टल शरारा सेट पहना था। मगर इस ईज़ी-ब्रीज़ी शरारा सेट की जो बात हमें सबसे अच्छी लगी वो था इसका दुपट्टा। या फिर कहें कि दुपट्टे का ना होना। इस तरह के दुपट्टा-फ्री शरारा सेट्स भी पिछले काफी समय से सेलेब्स के बीच पॉपुलर हो रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आलिया भट्ट इस तरह का शरारा सेट पहनने वाली पहली सेलेब हों। आलिया से पहले करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, मीरा कपूर, काजल अग्रवाल भी शरारा सेट के इस मॉडर्न वर्जन को पहन चुकी हैं। आइए इन सेलेब्स से ही सीखते हैं कि मॉडर्न शरारा सेट को किस तरह से स्टाइल किया जा सकता है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने हाल ही में रितिका मीरचंदानी का ये पेस्टल ब्लू एम्ब्रॉयडर्ड शरारा सेट पहना था। उन्होंने अपने इस लुक को बहुत सिम्पल रखा और सिर्फ स्लीक जूलरी से एक्सेसराइज किया। आलिया ने हूप स्टाइल की ईयररिंग्स पहनी थी, जिसके नीचे हार्ट शेप का डायमंड लगा हुआ था। साथ ही उन्होंने अपनी इंगेजमेंट वाली स्टेटमेंट डायमंड रिंग को भी फ्लॉन्ट किया था। खुले बाल और हमेशा की तरह न्यूड मेकअप में आलिया क्लासी दिख रही थीं, उनका यह लुक मिनिमलिस्ट और शीक था। 

करिश्मा कपूर 

करिश्मा कपूर ने भी रितिका मीरचंदानी लेबल के शरारा सेट को पहना था, लेकिन वह रेड कलर में था। ग्लॉसी मेकअप और डार्क रेड लिप्स के साथ करिश्मा गॉर्जियस नजर आ रही थीं। उन्होंने फ्लोरल डिज़ाइन वाली ईयररिंग्स पहनी थी और बालों को हाफ अप स्टाइल में टाइ किया था। 

माधुरी दीक्षित 

माधुरी दीक्षत ने आलिया और करिश्मा से अलग फुल स्लीव की जगह स्लीवलेस शरारा सूट पहना, जो बेज कलर का था। यह भी फ्रन्ट ओपन डिजाइन में था और इस मॉडर्न ड्रेस को मॉडर्न टच देने के लिए माधुरी ने अपने कर्ली बालों को स्ट्रेट किया। इसके अलावा उन्होंने बड़ी साइज के हूप ईयररिंग्स पहने और एक हाथ में ब्रेसलेट और फिंगर रिंग्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। माधुरी का मेकअप भी न्यूड था। 

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण का यह शरारा सेट आलिया भट्ट के शरारा सेट से काफी मैच करने वाला है। यह आउटफिट रितिका मीरचंदानी के कलेक्शन से ही था। दीपिका का सूट व्हाइट कलर में था। बारीक हैंड वर्क वाले शीयर फैब्रिक से बने पेपलम कुर्ता और वैसे ही मैचिंग शरारा पैंट्स एक खूबसूरत मोनोटोन लुक क्रिएट कर रहे थे। दीपिका ने इसके साथ सिम्पल लो बन बनाया था और उनका मेकअप ब्रान्ज़ चीक्स, सटल स्मोकी आई मेकअप और मैट पिंक लिप्स के साथ परफेक्ट था। डायमंड स्टड्स और क्रीम कलर के क्लच के साथ दीपिका ने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया था। 

परिणीति चोपड़ा 

परिणीति ने दीपिका की तरह ही व्हाइट कलर का शरारा सेट पहना था, लेकिन उन्होंने इसे डिफरेंट लुक देने के लिए बेल्ट भी लगाया था। इससे उनके कर्व्स फ्लॉन्ट हो रहे थे। चोकर, स्टड्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ परिणीति का यह लुक सबसे अलग था। स्मोकी आई मेकअप और मिडिल पार्टिंग वाले खुले स्ट्रेट बाल परिणीति को ग्लैम लुक दे रहे थे।      

मीरा कपूर 

मीरा राजपूत कपूर ने ऐसा ही एक आउटफिट कुछ महीनों पहले पहना था। यह एक हैंड एम्ब्रॉइडर्ड पर्ल केप ब्लेजर टॉप था, जिसे पर्ल डीटेल्ड पैंट के साथ पेयर किया गया था। यह ड्रेस मलासा लेबल की थी। इसके साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप किया था। बालों को इन्होंने फेस-फ्रेमिंग टेंड्रिल्स वाली वॉल्यूमिनस पोनी में स्टाइल किया था। हूप ईयररिंग्स, स्लीक ब्रेसलेट और फिंगर रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया था। 

सारा अली खान

एक अवॉर्ड्स नाइट के लिए सारा अली खान ने डिजाइनर फराज़ मनन के कलेक्शन से ये आयवरी एम्ब्रॉयडर्ड शरारा सेट पहना था। न्यूड मेकअप और खुले बाल सारा के इस लुक में चार-चांद लगा रहे थे। स्टड्स, स्टेटमेंट रिंग और पीप-टो हील्स में सारा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।