हम इस देश की राजनीति बदलेंगे तो ये राजनीति बदल जाएगी : प्रियंका

हम इस देश की राजनीति बदलेंगे तो ये राजनीति बदल जाएगी : प्रियंका

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' शक्ति संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और लड़कियों की बातों को सुना।  प्रियंका गांधी ने कहा, आज महिलाओं को एकजुट होने की जरूरत है।  अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं और तय कर लें कि हम इस देश की राजनीति बदलेंगे तो ये राजनीति बदल जाएगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हर जगह यही दिखता है कि लड़कियां बहादुरी से लड़ रही हैं।

मुझे जिन पुलिसकर्मी लड़कियों ने गिरफ्तार किया था, मैंने पाया उनका भी शोषण हो रहा है।  हर कहीं महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। मेरे मन में आया कि मुझे लड़कियों के लिए लड़ना है।  हमें एकजुट होकर लड़ना है। हमारे बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं और तय कर लें कि हम इस देश की राजनीति बदलेंगे तो ये राजनीति बदल जाएगी।