जूता कारोबारी मालिक मन्नू अलघ के घर पर आईटी का छापा, बताया जा रहा समाजवादी पार्टी का करीबी  

जूता कारोबारी मालिक मन्नू अलघ के घर पर आईटी का छापा, बताया जा रहा समाजवादी पार्टी का करीबी   

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों पर ताबड़तोड़ छापे पड़ रहे हैं।  अखिलेश यादव  के करीबी बताए जा रहे अजय चौधरी के ठिकानों पर रेड के बीच अब नोवा शू एक्सपोर्ट के मालिक मन्नू अलघ के घर पर आईटी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।  बताया जा रहा है कि मन्नू अहलग को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में आज आयकर विभाग की तीन जूता कारोबारियों के घरों पर छापेमारी कर रही है, जिनमें से एक मन्नू अलघ का घर है, वहीं दो अन्य भरतपुर हाउस कॉलोनी में शू एक्सपोर्टर्स विजय आहूजा के घर और मानसी चंद्रा की जूता फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है।

इनकम टैक्स की टीम आगरा में एक जूते बनाने वाली और उन जूतों को निर्यात करने वाली कंपनी R.  C. K. K से जुड़े नोवा शूज की कंपनी के खिलाफ कर रही है छापेमारी। इसके कंपनी के प्रमुख मन्नू अलघ को हरसिमरन सिंह के नाम से भी जाना जाता है। मन्नू अलघ आगरा में ही रहते हैं। यह कंपनी 1964 में आगरा में स्थापित हुई। इस कंपनी का कारोबार देश के अंदर कई राज्यों में फैला है।