स्वतंत्र देव ने मुलायम के घर जाकर लिया आशीर्वाद  

स्वतंत्र देव ने मुलायम के घर जाकर लिया आशीर्वाद   

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह से उनके आवास जाकर मुलाकात की और उनकी दीर्घायु की कामना की। सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होने कहा “ आदरणीय मुलायम सिंह जी ‘नेताजी’ से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

गौरतलब है कि सपा और भाजपा के नेताओं बीच राजनीतिक वर्चस्व के लिये जुबानी जंग आम बात है लेकिन पिछले दिनो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अब्बाजान कहने और बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन पर अखिलेश के उनके आवास नहीं पहुंचने को लेकर दोनो दलों के बीच जमकर बयानबाजी हुयी थी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य नेता एवं मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति सम्मान का इजहार समय समय पर करते रहे हैं।