राज्यपाल ने पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ, पीएम मोदी बने साक्षी

राज्यपाल ने पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ,  पीएम मोदी बने साक्षी

देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।

इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। देहरादून के परेड ग्राउंड में आज पुष्कर सिंह धामी के साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।  इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली।  इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।