Government Jobs 2022 : साल 2022 में आपके लिए आ रहीं ढेरों नौकरियाँ, ऐसे करें अप्लाई

कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं। जिनके लिए उम्मीदवार अप्लाई कर सरकारी नौकरी पा सकते हैं। हम आपको जनवरी 2022 में की कुछ चुनिन्दा भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं.....

Government Jobs 2022 : साल 2022 में आपके लिए आ रहीं ढेरों नौकरियाँ, ऐसे करें अप्लाई

कॅरियर डेस्क। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए नया साल नए मौके लेकर आ रहा है। एक ओर जहां आरआरबी ग्रुप डी और यूपीटीईटी जैसी बड़ी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन नए साल में होगा। वहीं कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं। जिनके लिए उम्मीदवार अप्लाई कर सरकारी नौकरी पा सकते हैं। हम आपको जनवरी 2022 में की कुछ चुनिन्दा भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारतीय तटरक्षक ने नाविक जीडी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। कुल 322 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए उम्मीदवार 14 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, CISF ने हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। कुल 249 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत है। उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान भर्ती

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, IARI ने अधिसूचना जारी कर टेक्नीशियन पद पर भर्ती निकाली है। जिनके लिए इच्छुक उम्मीदवार आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर 10 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 641 पद भरे जाएंगे।

 वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन

वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने अपने विभिन्न कार्यालयों में जूनियर इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wbsetcl.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।