खुशखबरीः सोना-चाँदी हुआ सस्ता, पढ़ें अपने शहर का दाम

खुशखबरीः सोना-चाँदी हुआ सस्ता, पढ़ें अपने शहर का दाम

नई दिल्ली। मिड अप्रैल चल रहा है, इस महीने और अगले महीने शादी का सीजन है। इस दौरान लोगों ने सोना- चांदी के भाव को भी रोज जांचना शुरू कर दिया है ताकि सस्ती कीमत पर बड़ी बाजी मारी जाए। अगर आप भी सोना- चांदी के लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो यह खबर पढ़नी चाहिए।  इस रिपोर्ट में आपको बताने जा रहे हैं सोना- चांदी के भावों में कितना बदलाव हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार यानि आज सराफा मार्केट में सोना- चांदी के भावों में गिरावट दर्ज हुई है। आज सोने- चांदी की खरीददारी करते हैं तो यह बीते शुक्रवार से सस्ते रेट पर मिलेगा।   

क्या है सोने की नई कीमत

बुलियन मार्केट में सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है।  24 कैरेट सोने का दाम 52,219 रुपये हो गया है। जबकि बीते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम 52,474 रुपये पर बंद हुआ था। इस हिसाब से 24 कैरेट सोने के दाम में 255 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 23 कैरेट गोल्ड का औसत दाम 52,010 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 47,833 रुपये है। 18 कैरेट सोने के लिए 39,164 रुपये कीमत है। वहीं 14 कैरेट सोने का दाम 30,548 रुपये हो गया है।

इतना है चांदी का दाम 

चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। चांदी का भाव भी बीते शुक्रवार से सस्ता हो गया है। आज 1 किलोग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को 65,492 रुपये देने होंगे। जबकि शुक्रवार को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 66,685 रुपये था। एक किलोग्राम चांदी के भाव में आज 1,193 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।