महिलाओं के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में सीट होंगी रिजर्व

महिलाओं के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में सीट होंगी रिजर्व

नई दिल्ली। आधी आबादी को पूरी सहुलियत मिले इसके लिए भारतीय रेलवे ने भी खास व्यवस्था की है। अब बस और मेट्रो रेल की तरह भारतीय रेलवे में भी महिलाओं के लिए सीट रिजर्व के साथ साथ एक कोच भी रिजर्व किया जाएगा। यानी रेलवे महिलाओं के लिए स्पेशल सुविधा की व्यवस्था कर रहा है। इसके तहत रेलवे में सफर करने वाली महिलाओं के लिए अलग से कोच की व्यवस्था होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महिलाओं के लिए इस सुविधा की घोषणा करते हुए कहा कि अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं की यात्रा आरामदायक हो इसके लिए रेलवे में उनके लिए सीट के साथ साथ अलग कोच की व्यवस्था की जा रही है। विशेष कोच में महिलाओं की यात्रा और सुरक्षित और आरामदेह होगी।

रेल मंत्री ने इस बारे में कहा है कि, ट्रेनों में सीट रिजर्वेशन के अलावा महिला यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि, ट्रेनों में महिलाओं को रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी और जिला पुलिस यात्रियों को पूरी सुरक्षा देंगे। इसके अलावा रेलवे में सफर करने वाली महिलाओं के लिए 'मेरी सहेली' भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।