एक इश्क ऐसा भी : 35 साल पुरानी शादी और सात बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला

एक इश्क ऐसा भी : 35 साल पुरानी शादी और सात बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला

छतरपुर। प्यार अंधा होता है, ऐसे ही एक अंधे प्यार का मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर सामने आया है। प्रेमी के प्यार में पागल 50 वर्षीय महिला अपने पति और 7 बच्चों को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। एसपी ऑफिस पहुंचे महिला के पति और 4 बच्चों ने ये दास्तां सुनाई।

शादी के 35 साल बाद प्रेमी संग फरार हुई

कलेक्ट्रेट और SP आफिस पहुंचे हरिमोहन सेन (उम्र 55 साल) ने बताया कि 35 साल पहले उनकी शादी संजू सेन से हुई थी, संजू की वर्तमान में उम्र 50 साल हैं। शादी से दोनों के सात बच्चे हैं। जिनमें दो तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैं। वही दो बेटियां और दो बेटे माता-पिता के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर के घर चलाने में मदद करते हैं।

खेत में कटाई के दौरान बढ़ी नजदीकियां 

बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में वे सटई थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुरा पंचायत के चढेरनपुरवा में किसान के खेतों की कटाई करने गई थी, इसी दौरान उसकी पहचान 20 साल के महेश सेन से हुई। महिला कटाई खत्म करने के बाद उसी लड़के के साथ फरार हो गई। अपनी मां के फरार होने के बाद उसके बेटों ने महेश सेन के घर जाकर उसके परिजनों से पूछा तो महेश सेन की मां ने महिला के बेटों को खरी खोटी सुना के भगा दिया।