Diwali Special : घर पर बनाये रंगोली के सस्ते और सुन्दर कलर्स

इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे इजी मेथड्स ले कर आये हैं जिस से आप आराम से घर में मनपसंद रंगोली कलर्स बना पाएंगी। आइये जानते हैं

Diwali Special : घर पर बनाये रंगोली के सस्ते और सुन्दर कलर्स

फीचर्स डेस्क। दिवाली हो और घर में रंगोली ना बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सनातन धर्म में रंगोली से घर को सजाना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए  ऐसे कई त्योहार हैं जिनपर घर की महिलाएं अपने हाथों से घर में रंगोली को सजाती हैं। पर बाजार में त्यौहार के समय इनके दाम बहुत बढ़ा देते है तो कभी ऐन वक्त वो स्पेसिफिक कलर नहीं मिलता जिसकी आप को अपनी डिज़ाइन में जरूरत होती है। आज इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे इजी मेथड्स ले कर आये हैं जिस से आप आराम से घर में मनपसंद शादी में रंगोली कलर्स बना पाएंगी। आइये जानते हैं

नमक से बनाये दरदरे शयनी कलर्स

नमक हम सभी के घरों में पाया जाता है और ये ज्यादा महंगा भी नहीं होता। नमक का इस्तेमाल कर आप बड़ी आसानी से घर पर रंगोली कलर्स बना सकती है। इनसे रंगोली बनाना भी आसान होता है किन की इनका दरदरा टेक्सचर इसमें मदद करता है। आइये देखे इसे कैसे बनाये

सामग्री-

नमक- 2 कटोरी

फूड कलर- 2 से 3 चम्मच (रंग आपका मनचाहा )

बनाने का तरीका -

रंगोली कलर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी नमक लें।

नमक को किसी भी मनचाहे रंग के साथ मिला दें।

इसके लिए आप घर पर आसानी से मिलने वाले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीले रंग के लिए नील और लाल के लिए रोली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप ने लिक्विड फ़ूड कलर यूज़ किया है तो रंगो को एक दिन धूप ज़रूर दिखाए।

बालू से बनाये चमकीले रंग

बालू या रेत आपको कहीं भी आसानी से मिल सकती है। ऐसे में आप रेत की मदद से बड़ी आसानी से रंग बना सकती हैं, बालू की चमक के कारण आपके रंग भी चमकीले नजर आते हैं।

सामग्री-

बालू - 3 कटोरी

रंग (अपने हिसाब से)

पानी- 1 कटोरी

बनाने का तरीका-

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बालू लें और उसे छलनी की मदद से अच्छे से चाल लें। ऐसा करने से जितने भी मोटे कंकड़ होते हैं वो आसानी से निकल जाते हैं।

इसके बाद रंगों की संख्या के हिसाब से छोटी-छोटी कटोरियों में बालू को बाट लें।

बालू को कलर करने के लिए आप होली के बचे रंगो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर रंग ना हो तो आप फूड कलर की भी मदद ले सकते हैं। इसके बाद फूड कलर को बालू में मिला लें और पानी की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।

कलर मिक्स हो जाने के बाद एक दिन के लिए बालू को धूप में सुखा दें, ऐसा करने से रंगोली का रंग खिला-खिला हो जाता है।

रंगीन चावलों से सजाये रंगोली

ये सबसे सेफ और यूनिक तरीका है। इसमें आप को साबुत चावलों को ही रंगना है। आप चाहे तो चावल के आटे का यूज़ भी कर सकती हैं या उनको दरदरा पीस कर।

सामग्री-

चावल- 1 कप

फूड कलर - 2 चम्मच

बनाने का तरीका-

सबसे पहले किसी बर्तन में एक कप चावल लें।

चावल को मिक्सी की मदद से दरदरा या बारीक अपनी चॉइस के हिसाब से पीस लें और पीसकर किसी बर्तन में रख दें।

मन चाहा कलर पाने के लिए फूड कलर को चावल में डालें।

चावल और फूड कलर को अच्छे से मिक्स कर लें।

इन आसान स्टेप्स के साथ आप अपना मनचाहा कलर बना सकते हैं।

टिप्स-

पीला रंग बनाने के लिए  हल्दी , लाल ,गुलाबी के लिए रोली ,नीले के लिए नील और बाकि कलर्स के लिए होली के बचे गुलाल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बच्चों के लिए आप टेलकम पाउडर या कॉर्न फ्लोर में फ़ूड कलर डाल कर उनको कलर बना कर दे सकती है। ये एकदम सेफ होंगे।