यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में केन्द्र सरकार गंभीर है:हेमा

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में केन्द्र सरकार गंभीर है:हेमा

मथुरा। जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में केन्द्र सरकार गंभीर है और इस दिशा में काम किया जा रहा है। मालिनी यहां संवाददाताओं से बताचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उन्होंने हाल ही में भेंट करते हुए मथुरा में यमुना में बढ़ते प्रदूषण से अवगत कराय था। उन्होंने कहा कि यमुना प्रदूषण को लेकर कई संस्था आंदोलन भी करती रही हैं बल्कि एक संस्था की ओर से तो भूख हड़ताल करने की भी घोषणा कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने उनसे भूख हड़ंताल करने वाले संगठन हड़ताल रोकने को कहा है, कि केन्द्र सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत यमुना को भी प्रदूष मुक्त करने के लए पहले ही कार्य शुरू कर दिया है तथा वे यमुना में गिरने वाले नालों को रोकने की दिशा में भेजे प्रस्तावों पर अमल करने का अनुरोध केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से करेंगी। भाजपा सांसद ने मंत्री को यह भी बताया कि कोसी ड्रेन में न केवल कोसी, छाता वृन्दावन के अलावा सुनरख गांव एवं मथुरा,का घरेलू कचरा भी यमुना में गिर रहा है बल्कि छाता और कोसी के औद्योगिक क्षेत्र का कचरा भी यमुना में गिर रहा है। उन्होंने बताया कि 21 नाले आज भी यमुना में सीधे गिर रहे हैं। इनका यमुना में गिरना रोकने के लिए प्रोविजनल फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि श्री शेखावत ने इस संबंध अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस काम में अब और समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए तथा सारी औपचारिकता अति शीघ्र पूरी कर यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का काम शुरू करने का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में भी यमुना में प्रदूषण बढ़ने के कारण वजीराबाद प्लांट से पीने के पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही थी।