भूपेश बघेल ने दिया नया नारा – कांग्रेस को वोट दो, किसानों का भला करो

भूपेश बघेल ने दिया नया नारा – कांग्रेस को वोट दो, किसानों का भला करो

लखनऊ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को लखीमपुर खीरी के केवलपुरवा, ब्लॉक- नकहा में 'कार्यकर्ता प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।  भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलता है। धान हजार बारह सौ में बिकता है। किसान फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में हमने किसानों का कर्ज माफ किया है। धान और गेहूं 2500 में खरीद रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।  2500 का गेहूं धान खरीदा जाएगा।

कांग्रेस को वोट दीजिए, किसानों का भला कीजिए।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रियंका गांधी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रही हैं।  उन्होंने नारा दिया है: लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तो प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी होती हैं। जब दलितों, आदिवासियों और किसानों पर अत्याचार होता है, तो प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी होती हैं। जनता के दुख-दर्द में खड़ा होने वाला कोई दूसरा नेता नहीं है।