भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में, कांग्रेस कार्यकर्ता गाज़ियाबाद के लिए हुए रवाना

भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में, कांग्रेस कार्यकर्ता गाज़ियाबाद के लिए हुए रवाना

वाराणसी सिटी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में हैं। यात्रा गाज़ियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में आयोजित होने वाली है। ऐसे में यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गाज़ियाबाद के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजुम गाजियाबाद के लिए निकला।

इस दौरान अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के अभिनंदन के लिए पूरे उत्साह उमंग के साथ तैयार है। विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में कांग्रेसजन यात्रा में भाग लेने लिए निकल चुके है। यूपी में यात्रा ऐतिहासिक होगी। उ0प्र0 प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अगुवाई में हम कांग्रेसजन उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत करेंगे।

वाराणसी से गाजियाबाद यात्रा में शामिल होने वालों में अजय राय, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, अखिलेश यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सफ़क रिजवी, मनीष मोरोलिया, डॉ० राजेश गुप्ता, अशोक सिंह, विश्वनाथ कुँवर, तरंग सेठ, ओकाश अंसारी, अफजाल अंसारी, रंजीत तिवारी, चंचल शर्मा, संदीप पाल, विनोद सिंह कल्लू, आशीष गुप्ता छांगुर, राजीव राम एवं श्रीप्रकाश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए।