गुलाबी सूट में कहर ढाती नजर आईं अक्षरा सिंह, दीवाने हुए फैंस कहा वाह...

गुलाबी सूट में कहर ढाती नजर आईं अक्षरा सिंह,  दीवाने हुए फैंस कहा वाह...

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर वह आज के समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी और बिहार में उनके प्रशंसकों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। अपने अभिनय के साथ- साथ उन्हें किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने के लिए भी जाना जाता है। फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। 

 वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। उनके फैंस भी अभिनेत्री की बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरेों को काफी पसंद करते हैं।  इसी क्रम में अब हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज को देख अभिनेत्री के फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। अक्षरा ने अपने अकाउंट पर गुलाबी सूट पहने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को अब 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही लोग उनकी कमेंट कर उनकी खूबसूरती की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।