आर्टिकल 370' के लिए मंडे टेस्ट रहा टफ, फिल्म ने कमाए सिर्फ इतने करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' की कमाई चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। इस तरह से यामी गौतम की फिल्म के लिए मंडे लिटमस टेस्ट कठिन रहा है...

आर्टिकल 370' के लिए मंडे टेस्ट रहा टफ, फिल्म ने कमाए सिर्फ इतने करोड़

मुंबई। एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को सिनेमाघरों में लगे हुए चार दिन हो गए हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, फिल्म 'आर्टिकल 370' की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। यामी गौतम की फिल्म ने मंडे लिटमस टेस्ट मुश्किल से पास किया है। इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट वीक डेज के चलते आई है। अब देखने वाली बात होगी आने वाली दिनों में यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' किस तरह से कमाई करती है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने सोमवार को कितनी कमाई की है और अब तक कितना कलेक्शन हुआ है। 

फिल्म 'आर्टिकल 370' ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और चार दिन से फिल्म लोगों को एंटरटेन कर रही है। इस फिल्म के रिलीज से पहले काफी बज था जिसके चलते पहले वीकेंड पर ही 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो गई थी। हालांकि, यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। इस तरह से फिल्म के लिए मंडे टेस्ट टफ रहा है। फिल्म ने सिर्फ 3.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' ने अब तक यानी चार दिनों में 29.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब देखने वाली बात होगी आने वाले दिनों में ये फिल्म किस तरह से कलेक्शन करती है।

फिल्म 'आर्टिकल 370' में इस रोल में हैं यामी गौतम

फिल्म 'आर्टिकल 370' में भारतीय संविधन के आर्टिकल 370 से जुड़ी कहानी को दिखाया गया है। फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने जूबी हस्कर नाम के एक लोकल एजेंट का किरदार निभाया जो एक क्रिटिक मिशन पर है। यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को आदित्य जांभले ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 'आर्टिकल 370' को यामी गौतम के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है।