भारत के बाद इस देश ने भी खरीदे 80 राफेल फाइटर जेट, जानें कितने में हुआ फ्रांस से सौदा

भारत के बाद इस देश ने भी खरीदे 80 राफेल फाइटर जेट, जानें कितने में हुआ फ्रांस से सौदा

 नई दिल्‍ली। भारत  ने फ्रांस के साथ राफेल डील में ऑफसेट पॉलिसी के तहत वादे को पूरे नहीं करने पर कंपनी पर जुर्माना लगाया है। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की डील की थी। इस डील की ऑफसेट पॉलिसी के तहत फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी दसॉल्‍ट एविएशन और MBDA को भारतीय रक्षा क्षेत्र में अनुबंध राशि का 30 फीसदी निवेश करने का समझौता किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने फ्रांसीसी कंपनी से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 2016 में एक समझौता किया था। इस डील के तहत 7.8 अरब यूरो (करीब 8.8 अरब डॉलर) के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच हुई कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू का 50 फीसदी ऑफसेट के तहत वापस आना था और दसॉल्ट एविएशन और उसके सहयोगियों सैफरन और थेल्स को सात वर्षों के समय में इसे पूरा करना था।