Weekly Horoscope : पढ़ें, कैसा होगा आपका सप्ताह, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार

Weekly Horoscope : पढ़ें, कैसा होगा आपका सप्ताह, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार

फोकस24न्यूज़ का राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे सप्ताह का राशिफल, कैसा होगा आपका सप्ताह, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार... हर वर्ग के लिए जानिए साप्ताहिक राशिफल


मेष:

व्यवसाय: इस सप्ताह आपकी किसी पुरानी समस्या का निदान हो सकता है। जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा।इस सप्ताह व्यवसाय में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। किसी भी दस्तावेज या कागज पर हस्ताक्षर करते समय सतर्कता बरतें।

वित्तीय: इस सप्ताह अगर आप पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो सावधानी बरतें, जल्दबाजी ना करें। किसी भी तरह के प्रलोभन में आने से बचें।

सम्बन्ध: इस सप्ताह आप परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह से निभा पाएंगे। आपसी प्रेम व सहयोग बना रहेगा। जीवन शैली में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे।

स्वास्थ्य: गर्मी लगने की वजह से बीमारियां तंग कर सकती हैं। ज्यादा भीड़ भाड़ में जाने से बचें। साथ ही हाइजीनिक लाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

वृष: 

व्यवसाय: इस सप्ताह महिलाओं को अपने आत्मविश्वास और कार्यक्षमता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपने ऊपर विश्वास रखने और मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। ऑफिस में किसी कर्मचारी की वजह से समस्या खड़ी हो सकती हैं इसलिए उचित सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वित्तीय: इस सप्ताह निवेश संबंधी कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे ना लें किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन व सलाह से ही कोई कदम उठाएं। इस सप्ताह परिवार के साथ मौज मस्ती तथा ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रह सकते हैं।

सम्बन्ध: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों को भी विवाह की अनुमति मिल सकती है।

स्वास्थ्य: कार्यभार तथा व्यस्तता के कारण तनाव व थकान महसूस कर सकते हैं। सर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

मिथुन:

व्यवसाय: इस सप्ताह आपके अपने रुके हुए कार्यों पूर्ण होगें। सहयोगियों और मित्रों का पूरी तरह सहयोग मिलेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें क्योंकि कर्मों से ही भाग्य मजबूत होगा। कोर्ट केस से संबंधित अगर कोई कार्यवाही चल रही है तो अभी उसे स्थगित रखना उचित रहेगा।

वित्तीय: इस सप्ताह आपको मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। धन संबंधी लाभ भी होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है किसी गलती की वजह से समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह भी आप बखूबी कर पाएंगे।पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे व प्रेम रहेगा। छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे तो अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है।

स्वास्थ्य: सिर से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है जैसे सर दर्द या माइग्रेन। खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

कर्क:

व्यवसाय: इस सप्ताह सामाजिक तथा राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ने से आपका मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों को किसी के भी साथ साझा ना करें अन्यथा कार्य में रूकावट आ सकती है। निश्चित ही आपका काम बनते बनते रुक सकता है। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है।

वित्तीय: इस सप्ताह पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रुपया पैसे के मामले में पूरा हिसाब किताब रखना जरूरी है। ध्यान रखें गुस्से में या किसी के भड़काने पर कोई भी निर्णय नहीं लें। 

सम्बन्ध: व्यवस्था के बावजूद घर परिवार के साथ समय बिताने से घर का वातावरण सुखद रहेगा।  प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।

स्वास्थ्य: खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है पेट से संबंधित समस्या आ सकती है अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

सिंह: 

व्यवसाय: इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है तभी आप अपने योजनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। पूरे सप्ताह व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने टारगेट पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह अपने किसी प्रोजेक्ट या कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

वित्तीय: इस सप्ताह अगर आप कहीं भी पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के बातों में आकर फिजूलखर्ची करने से बचें। यह सप्ताह पैसा निवेश करने के लिए उत्तम नहीं है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह व्यवसायिक भागदौड़ की वजह से दंपत्य वह प्रेम संबंध दोनों के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल रहेगा जिसकी वजह से संबंधों में नाराजगी सहनी पड़ सकती है। कार्य और संबंध दोनों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। घर परिवार में रखरखाव से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी और उन पर शीघ्र ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।

स्वास्थ्य: ज्यादा कार्यभार के कारण थकान में कमजोरी महसूस कर सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें।

शुभ रंग: नारंगी 

शुभ अंक: 6

कन्या:

व्यवसाय: इस सप्ताह आपका कार्य क्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में आमंत्रित होने का अवसर भी मिलेगा। और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण सुकून देने वाला होगा।

वित्तीय: धन संबंधी मामलों में हिसाब किताब करते समय किसी पर अधिक विश्वास ना करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह किसी भी अनजान व्यक्ति पर अंधविश्वास ना करें।

सम्बन्ध: परिवार के साथ मनोरंजन में उचित समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पत्नी पति के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु फिर भी लापरवाही ना बरतें। समय-समय पर ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की जांच कराते रहें ‌।

शुभ रंग: भूरा 

शुभ अंक: 3

तुला: 

व्यवसाय: इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में आपकी मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके पूर्व नियोजित कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा नौकरी व्यापार के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा।

वित्तीय: यह सप्ताह आमदनी के लिए अच्छा है। आमदनी बढ़ेगी वित्तीय लाभ भी होगा। कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग भी हैं जिससे आपके आय के स्रोत खुलेंगे।

सम्बन्ध: संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने के लिए मिल सकती है। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: खानपान में प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करेंगे ,तो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला 

शुभ अंक: 5

वृश्चिक:

व्यवसाय: मन मुताबिक कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून और राहत मिलेगी। आप अपने जनसंपर्क को अधिक से अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा। व्यवसाय से संबंधित कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र की प्रणाली में कुछ परिवर्तन होने की संभावना है।

वित्तीय:  पैसों से संबंधित अगर आपको इस सप्ताह कहीं से पैसा आने की उम्मीद है तो उसमें थोड़ा देरी हो सकती है। अगर कहीं पूंजी निवेश करने के लिए आप सोच रहे हैं तो किसी अनुभव व्यक्ति की सलाह जरूर ले।

सम्बन्ध: पति पत्नी के बीच संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मांसपेशियों से संबंधित दर्द की समस्या हो सकती है ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गुलाबी 

शुभ अंक: 2

धनु: 

व्यवसाय: इस सप्ताह व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से व्यवस्थित रहेंगी। राजनीतिक संपर्कों से इस सप्ताह दूर ही रहे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों तथा कर्मचारियों पर पूर्ण विश्वास बनाकर रखें। उनका सहयोग आपके व्यवसाय के लिए जरूरी है।

वित्तीय: इस सप्ताह आपको वित्तीय लाभ होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ था तो आप का दिया हुआ उधार आपको वापस मिलने से आप को राहत मिलेगी। इस सप्ताह किसी को भी पैसे उधार देने से बचें।

सम्बन्ध: जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा मानसिक सुकून रहेगा। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी युगल के लिए स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको तो चा से संबंधित समस्या हो सकती है प्राकृतिक ठंडी चीजों का सेवन करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

मकर:

व्यवसाय: इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित कुछ नयी योजनाएं बनाएंगे। परंतु ध्यान रखने की आवश्यकता है कि आप अपने योजनाएं किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें अन्यथा आपकी योजना की सफलताओं में कमी आ सकती है।

वित्तीय: वित्तीय मामलों को लेकर इस सप्ताह आप कुछ निर्णय ले सकते हैं। कुछ नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का भी विचार बना सकते हैं। इस सप्ताह आपको वित्तीय लाभ भी होगा।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार में कोई खुशखबरी सुनने के लिए मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए शादी से संबंधित रिश्ते आ सकते हैं। बच्चों से संबंधित भी कोई खुशखबरी सुनने के लिए मिल सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यभार के कारण थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला 

शुभ अंक: 5

कुंभ:

व्यवसाय: इस सप्ताह दिनचर्या काफी व्यस्त बनी रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा। बिना कारण दूसरों की परेशानी में उलझने के बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें अन्यथा मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

वित्तीय: इस सप्ताह आपको वित्तीय लाभ होगा। अगर आप कहीं से पैसा आने की उम्मीद करते हैं तो वह आ सकता है। पूंजी निवेश के लिए भी समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में यात्राओं के द्वारा भी आपको धन लाभ होगा।

सम्बन्ध: इस सप्ताह किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यह संपर्क आपके लिए बहुत ही सुकून देने वाला रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य: किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से स्वयं को दूर रखने का प्रयत्न करें। ध्यान योग करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 8

मीन:

व्यवसाय: इस सप्ताह आपने व्यवसाई गतिविधियों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं उनमें आपको अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के पेपर पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है ध्यान से दस्तावेजों को जरूर पढ़ें। व्यवसाय में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है उनकी मेहनत तथा कार्यक्षमता आपके काम में आपको तरक्की देगी।

वित्तीय: इस सप्ताह आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपकी योजनाओं की पूर्णता से भी आपको धन लाभ होगा।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार तथा व्यावसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से घर जाते समय परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खाने का सामान या उपहार अवश्य लेकर जाएंगे। प्रेमी युगल के लिए तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको कमर दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है। योग और शरीर को आराम देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

डॉ रूचिका गुप्ता, ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ व टैरो कार्ड रीडर ।