Virat और Anushka ने किये महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में हुए लीन !

Virat और Anushka ने किये महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में हुए लीन !

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के चौथे टेस्ट मैच से पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रतिष्ठित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किये। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों को अन्य भक्तों के साथ मंदिर के अंदर बैठे देखा जा सकता है। विराट और अनुष्का दोनों एक कोने में एक साथ बैठे थे, विराट कोहली एक पुजारी के साथ बातचीत करते हुए भी देखे गए। विराट को सादे कपड़ों में देखा गया और उनके गले में एक माला भी पहनी हुई थी। वही दूसरी ओर अनुष्का शर्मा को गुलाबी रंग की साड़ी में देखा गया। अनुष्का शर्मा ने बहार निकलते समय बताया की वो यहां अच्छे दर्शन और पूजा-अर्चना करने लिए आये थे।

यह कोई रहस्य नहीं है कि विराट कोहली और अनुष्का धार्मिक लोग हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों ऋषिकेश और वृंदावन भी गए थे। वृंदावन में, परिवार के साथ बाबा नीम करोली के आश्रम का गए थे। ऋषिकेश में,उन्होंने स्वामी दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद जी महाराज की समाधि पर भी गए थे।

इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर खत्म हो गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पढ़ा था। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को अब अंतिम टेस्ट में जीत की दरकार है। चौथा और आखिरी टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।