जूता के बड़े कराबोरी की पत्नी की हत्या, शव यमुना किनारे जंगल में फेका

जूता के बड़े कराबोरी की पत्नी की हत्या, शव यमुना किनारे जंगल में फेका

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। जूता कराबोर से जुड़े एक बड़े व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला का शव यमुना किनारे जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

सिकंदरा के ककरैठा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार शाम को महिला का शव यमुना किनारे जंगल में बरामद हुआ। महिला की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से मारने का निशान है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मरने वाली महिला अंजलि बजाज हैं। उनके पति उदित बजाज जूते के धागे का काम करते हैं।

बुधवार रात को नौ बजे वह थाना सिकंदरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी दोपहर तीन बजे से लापता है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। पत्नी ने दोपहर 2.30 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास फोन करके उन्हें बुलाया था। दोनों वनखंडी महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। पति ने बताया कि वह बेटी को घर छोड़ने की कहकर अकेले घर के लिए चले थे।  रास्ते में बेटी ने फोन कर पिता को घर पहुंचने की जानकारी दी।  इस पर उदित बजाज वापस पत्नी के पास गांव गए। 
मगर, वह नहीं मिली, पुलिस ने रातभर महिला की तलाश की। बृहस्पतिवार को शव बरामद किया गया।