ऐसे लगाएं होंठों पर कैस्टर ऑयल, कई फायदे के साथ नैचुरली पिंक होंगे आपके लिप्स

अगर आपके होंठ भी बहुत फटते हैं और काले पड़ गए हैं, तो इस तरह अरंडी का तेल लगाने से लाभ मिलेगा...

ऐसे लगाएं होंठों पर कैस्टर ऑयल, कई फायदे के साथ नैचुरली पिंक होंगे आपके लिप्स

हेल्थ डेस्क। त्वचा और बालों पर आपने अरंडी लगाते हुए आपने अक्सर लोगों को देखा होगा। वहीं कुछ लोग इसका सेवन भी करते हैं। क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कुछ जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-6 और 9 जैसे हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। साथ ही विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसके अलावा, अरंडी के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पेट स्वस्थ रहता है। चेहरे पर नियमित इस तेल को लगाने से एलर्जी, कील-मुंहासे और दाग-धब्बे आदि जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। अगर आप होंठों पर रोजाना अरंडी का तेल लगाएं, तो यह आपके होंठों को कोमल और गुलाबी बनाने में मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको होंठों पर अरंडी का तेल लगाने के फायदे और लगाने का तरीका बता रहे हैं।

होंठों पर अरंडी का तेल लगाने के फायदे

होंठों के आसपास की पिगमेंटेशन दूर होती है

डेड स्किन साफ होती है

होंठों की ड्राईनेस दूर होती है

होंठ नैचुरली मॉइश्चराइज रहते हैं और हाइड्रेट रहते हैं

फटे होंठों से छुटकारा मिलता है

काले-चपटे होंटों की समस्या दूर होती है

धीरे-धीरे होठों की रंगत नैचुरली गुलाबी होने लगती है

होंठों पर कैस्टर ऑयल कैसे लगाएं

होंठों को स्वस्थ रखने के लिए आप अरंडी के तेल को सीधे तौर पर लगा सकते हैं। आपको बस इसकी 1-2 बूंद लेनी हैं और इसे होंठों पर लगाकर कुछ मिनट मसाज करनी है। उसके बाद छोड़ दें। ऐसा नियमित घर से बाहर निकलने और रात में सोने से पहले करें। इसके अलावा, आप अरंडी के तेल से बने लिप बाम बाजार से खरीद सकते हैं या घर पर भी बना सकते हैं। अरंडी के तेल से लिप बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको एक पैन में एक छोटा टुकड़ा शिया बटर का डालना है और इसे गर्म करके पिघला लेना है। उसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें 1-1 चम्मच अरंडी का तेल, कोई एक अन्य तेल और शहद डालकर मिलाएं। आपका लिप बाम तैयार है। इसे नियमित होंठों पर लगाएं और नैचुरली गुलाबी होंठ पाएं।