प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गांधी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गांधी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा पुष्पांजलि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पं. जगदीश प्रसाद शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए, सरदार मनिन्दर बग्गा ने गुरूवाणी तथा फादर विजय पॉल ने बाईबल, कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतों को पढ़ा, महन्त पुरूषोत्तम भारती ने वेद की ऋचाओं का वाचन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, श्रीमती ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, सुखराम बिश्नोई, सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, पूर्व सांसद नमोनारायण मीना, अश्कअली टाक, डॉ. करण सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां, जसवन्त गुर्जर सहित अनेक कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लगाई गई खादी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उद्घाटन कर अवलोकन किया गया।