रायबरेली से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा : मुख्यमंत्री योगी

रायबरेली से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ/ रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रायबरेली में जनविश्वास यात्रा में कहा कि आज जिस तरह से हरचंदपुर, रायबरेली सदर के विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को सहयोग देने वादा किया है। कांग्रेस के एक-एक जनप्रतिनिधि जिस तरह से भाजपा से जुड़ रहे हैं इससे रायबरेली से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। कांग्रेस देश की समस्या है। इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस नाम के मरे हुए सांप को गले में डालकर घूमने की कोई जरूरत नहीं। कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद की जड़, अराजकता की जड़, उग्रवाद की जड़, देश में भ्रष्टाचार की जड़, देश के अंदर जातीय और भाषाई विद्वेष की जड़ फैलाने का काम करती है। 

उन्होंने कहा कि आज देश में अन्य कोई समस्या नहीं, समस्या तो देश में कांग्रेस बनी है। प्रदेश में सपा और बसपा बनी हुई है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता कहती है कि सपा का मतलब है ‘ जिस गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमें बैठा है कोई गुंडा। कानपुर में मेट्रो का संचालन शुरू करने प्रधानमंत्री आए तो सपा के कार्यकर्ता दंगा भड़काने की साजिश कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि आप लोगों को याद होगा कि 2005 में जब रामसेतु को तोड़ने की बात हुई तो केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट में उसने हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है। हम लोग ऐसे लोगों को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। हमारी सरकार जनता का काम कर रही है और आस्था के सम्मान का भी काम कर रही है। क्या यह सपा और बसपा और कांग्रेस कर पाती। जो राम और कृष्ण को ही काल्पनिक कह चुके थे वह क्या मंदिर बनाते। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राममंदिर बनाते।