महिलाओं को खुद सशक्त बनना चाहिए इसी से इस देश को मजबूती मिलेगी : डा० सत्या  सिंह

लखनऊ में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाज के प्रति अपना जीवन समर्पित कर देने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया....

महिलाओं को खुद सशक्त बनना चाहिए इसी से इस देश को मजबूती मिलेगी : डा० सत्या  सिंह

लखनऊ सिटी। अंबिकेशवर ग्रुप आफ इंस्टीटुशंस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका डा० सत्या सिंह और विशिष्ट अतिथि संस्थापक अध्यक्ष माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व संयोजक भाजपा महानगर लखनऊ अरूण प्रताप सिंह उपस्थित थे। इसके साथ ही गुँजन वर्मा, RJ पायल बतौर अतिथि उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आर०पी०पांडे ने किया।

इस दौरान डा० सत्या  सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजकल  महिलाओं के शशक्तिकरण में पुरुष पूरी ज़िम्मेदारी के साथ भूमिका निभा रहे हैं और महिलाओं को खुद सशक्त बनना चाहिए इसी से इस देश को मजबूती मिलेगी और देश आगे बढ़ेगा।

इस कार्यक्रम में लखनऊ में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाज के प्रति अपना जीवन समर्पित कर देने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्थान में कार्यरत सभी महिलाओं को भी संस्था की चेयरपर्सन सरिता पांडे ने उपहार देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में डा० सविता उपाध्याय, स्वीटी मिश्रा, जितेंद्र मिश्र,  अंजली पाण्डे एवं स्टाफ़ मौजूद रहे।