महिला सशक्तिकरण में ये ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकें : डॉ ओ पी सिंह

महिला सशक्तिकरण में ये ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकें : डॉ ओ पी सिंह

वाराणसी सिटी। महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं का सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण चीज है क्योंकि वे रचनाकार होती हैं। अगर आप उन्हें सशक्त करें, उन्हें शक्तिशाली बनाएं, प्रोत्साहित करें, यह देश के लिए अच्छा है। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को इंडियन केअर सोशल फाउंडेशन की निर्देशक सबा खान के नेतृत्व में बच्चो द्वारा पड़ाव में नारी सशक्तिकरण पर जोरदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ ,एवम नीमा प्रदेश प्रबक्ता डॉ ओ पी सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने  अपने संबोधन में कहा महिला सशक्तिकरण में ये ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकें। वो समाज में किसी समस्या को पुरुषों से बेहतर ढ़ंग से निपट सकती है। वो देश और परिवार के लिये अधिक जनसंख्या के नुकसान को अच्छी तरह से समझ सकती है। अच्छे पारिवारिक योजना से वो देश और परिवार की आर्थिक स्थिति का प्रबंधन करने में पूरी तरह से सक्षम है। इस अवसर पर पंकज मिश्र, हाजी रसीद खान, संजीव प्रजापति और संस्था की डाइरेक्टर सबा खान और पूरी टीम मौजूद रही।