अखिलेश के प्रचार में उतरे मुलायम तो अमित शाह ने कसा तंज, कहा- आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा

अखिलेश के प्रचार में उतरे मुलायम तो अमित शाह ने कसा तंज, कहा- आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का मुख्य मुकाबला उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से माना जा रहा है। अखिलेश यादव भी भाजपा को कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच में तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होने हैं। तीसरे चरण में यादव बेल्ट और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में चुनाव होने हैं। अखिलेश यादव भी करहल सीट से पहली दफा विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी की करहल सीट पर भी तीसरे चरण में ही वोट डाले जाएंगे। आज अखिलेश यादव के प्रचार में उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी उतरे थे। 2022 के चुनाव के लिए पहली बार मुलायम सिंह यादव ने आज किसी सभा को संबोधित किया। 2017 के बाद से मुलायम सिंह यादव चुनावी सभा बहुत कम कर रहे हैं। 2017 और 2019 में कुछ जगह पर उन्होंने जरूर चुनाव प्रचार किया था। लेकिन 2022 में वह अब तक कहीं भी चुनाव प्रचार नहीं कर पाए हैं।