नारी सशक्तिकरण शिक्षा और टेक्नोलॉजी के माध्यम से आयोजित किया गया सेमिनार

नारी सशक्तिकरण शिक्षा और टेक्नोलॉजी के माध्यम से आयोजित किया गया सेमिनार

लखनऊ। निगोहां स्थित बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 25 नवंबर को अंतर राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण शिक्षा और टेक्नोलॉजी के माध्यम से सेमिनार आयोजित किया गया। इसके साथ ही साथ संस्थान की उपाध्यक्ष रीना सिंह द्वारा साड़ी वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह , नीना शर्मा आई ए एस निदेशक UPAM , प्रो राजीव दीक्षित निदेशक डीसीडीसी, प्रो नीलम श्रीवास्तव, निदेशक धीरेंद्र कुमार , निदेशक फार्मेसी कॉलेज डॉ आलोक कुमार शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रही नीना शर्मा जी ने महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के महत्व को साझा किया। कॉलेज की उपाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा नारी तभी सशक्त होगी जब वह शिक्षित होगी। आज बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप की उपाध्यक्ष रीना सिंह का जन्मदिवस उन्होंने 11 गांव की औरतों को साड़ी वितरित करके किया, साथ ही साथ कॉलेज की उपाध्यक्ष पढ़ेंगे पढ़ाएंगे शिक्षा अभियान भी चलाती हैं.

गांव के बच्चों ने अपनी उपाध्यक्ष का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया, रीना सिंह ने  छात्रों को पुरुस्कार दिए।  अंत में रीना सिंह ने कहा हर किसी को अपना जन्मदिन समाज की सेवा करके मानना चाहिए।