UP Election: प्रियंका गांधी ने प्रायगराज में किया जनसंपर्क, रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब

UP Election: प्रियंका गांधी ने प्रायगराज में किया जनसंपर्क, रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 वें चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रायगराज में स्वराज भवन से लेकर नेतराम चौराहे तक जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी के रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा। वही, राहुल और प्रियंका आज कई जिलो में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मागेंगे। जगदीशपुर और अमेठी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनता को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे कांग्रेस पर बहुत गर्व है और कांग्रेस चाहती है कि जनता बेरोजगारी,महंगाई, शिक्षा, स्वस्थ्य और किसानों के मुद्दों पर मतदान करें। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान यह भी कहा कि अगर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रसारित धार्मिक-सांप्रदायिक मुद्दों में उलझकर मतदान करती है तो इससे उन्ही का नुक्सान है।