UP Election 2022: पहले चरण में गुरुवार की शाम 6 बजे तक पड़ें 57.79% से अधिक वोट

UP Election 2022: पहले चरण में गुरुवार की शाम 6 बजे तक पड़ें 57.79% से अधिक वोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के तहत गुरुवार को शाम छह  बजे तक 57.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने यह जानकारी दी। चुनाव आयोग ने कहा कि पहले चरण में शाम 6:00 बजे तक 57.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये अनुमानित आंकड़े हैं, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के डेटा को शामिल करने में समय लग सकता है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोटिंग कैराना (65.3%) में और सबसे कम साहिबाबाद (38%) में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह शाम 6 बजे तक भी वोट नहीं डाल सके।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की कुल 403 सीटों में से सात चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों पर गुरुवार को मतदान हु​​आ। इस चरण में कुल 634 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिलाएं हैं। 11 जिलों के 10,853 पोलिंग स्टेशन के 26,027 मतदान केंद्रों पर 2.28 करोड़ मतदाताओं (1.04 करोड़ महिलाओं सहित) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।