प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका को मायके ही रहने का बना रहा था दबाव, फिर प्रेमिका ने जो किया पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान  

शादी के कुछ माह बाद ही पति के विवाद के बाद अनामिका मायके चली आई। तबसे वह यहीं पर रह रही हैं। परिजनों की माने तो यहां गांव के ही युवक के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि अनामिका ने कई बार ससुराल जाने का मन बनाया, लेकिन प्रेमी ने दबाव बनाकर उसे रोक लिया...

प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका को मायके ही रहने का बना रहा था दबाव, फिर प्रेमिका ने जो किया पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान  

कन्नौज। जिले के चपुन्ना में पति से विवाद के बाद से मायके में रह रही विवाहिता ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहर खा लिया। परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। ग्राम तरींद निवासी राजू चक्रवर्ती ने बेटी अनामिका (23) की शादी 11 दिसंबर 2022 को जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज अंतर्गत ग्राम थिवराईगढ निवासी सुरेंद्र के साथ की थी।

शादी के कुछ माह बाद ही पति के विवाद के बाद अनामिका मायके चली आई। तबसे वह यहीं पर रह रही हैं। परिजनों की माने तो यहां गांव के ही युवक के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि अनामिका ने कई बार ससुराल जाने का मन बनाया, लेकिन प्रेमी ने दबाव बनाकर उसे रोक लिया।


शनिवार की सुबह अनामिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने उसकी ससुराल में सूचना दी, लेकिन वहां से कोई गांव नहीं आया। चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।