हड़ताल : आज से दो दिन के भारत बंद का ऐलान, सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने दिया समर्थन

हड़ताल : आज से दो दिन के भारत बंद का ऐलान, सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने दिया समर्थन

नई दिल्ली। सरकारी सेवाओं में लगे कर्मचारियों और उनके संगठनों ने किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 28-29 मार्च को बंद बुलाया था। इसकी जानकारी पहले ही सभी को दे दी गई थी। इस बंद को लगभग सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने समर्थन दिया है। हालांकि इस बंद को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि वह इस हड़ताल में शामिल नहीं होगा। संघ ने कहा कि यह आगामी हड़ताल राजनीति से प्रेरित है और इसका एक मात्र उद्देश्य राजनीतिक लाभ लेना है इसलिए संघ इसमें शामिल नहीं होगा।

भारत बंद की प्रमुख मांगें

केंद्र सरकार की जन-विरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र श्रमिक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इनकी प्रमुख मांगों में श्रम संहिता को समाप्त करना, किसी भी प्रकार के निजीकरण को रोकना, राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन को समाप्त करना, मनरेगा के तहत मजदूरी के लिए आवंटन बढ़ाना और ठेका श्रमिकों को नियमित करना शामिल है।  ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने कहा, ‘‘हमने हड़ताल के इस आह्वान का समर्थन करने का फैसला किया है।